BJP की ‘B’ टीम कहा तो कार्यकर्ता जूतों से मारेंगे: Shaukat Ali
Sandesh Wahak Digital Desk: AIMIM को BJP की बी टीम कहे जाने वाले सवाल पर शौकत अली (Shaukat Ali) ने कहा, ‘ये इल्जाम कांशीराम पर भी लगाया गया था। बी टीम कोई साबित कर देगा, तो हमारे कार्यकर्ता जूता लेकर तैयार हैं। जो ये बात बोलेगा हमारे कार्यकर्ता उसे जूता निकलकर मारेंगे। जिस तरह से बिहार में जूता मारा गया, उसी तरह से महाराष्ट्र में भी जूता मारा गया। वो ही जूता यहां भी मारा जाएगा 2027 में, जो हमें बी टीम कहेगा।’
शराब की दुकानें चलाने वालों पर साधा निशाना
‘AIMIM के टिकट भाजपा फाइनल करती है’ वाले सवाल के जबाव में शौकत अली (Shaukat Ali) ने कहा कि ये बात वो लोग करते हैं जो मुरादाबाद में शराब की दुकानें चलाते हैं। बार चलाते हैं। वही लोग और उनके कार्यकर्ता ही ये बात करते होंगे।
Shaukat Ali दे चुके हैं ‘हम दो हमारे दो दर्जन’ वाला नारा
जान लें कि शौकत अली (Shaukat Ali) अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में बन रहते हैं। हाल ही में शौकत अली ने ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा दिया था। उन्होंने मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील भी की थी। शौकत अली बोले थे कि हम तो कहेंगे कि आप अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें। अल्लाह दे रहे हैं तो लीजिए। जिन लोगों के बच्चे नहीं होते, उनसे कोई चौखट नहीं बचती, जहां वे अपना माथा नहीं टेकते। अल्लाह बच्चों को जब तक दे रहा है, तब तक उसे लेते रहिए।
देश की मजबूती को जनसंख्या से जोड़ा
Shaukat Ali ने आगे कहा कि लोग थोड़ा परेशान होते हैं कि हमारी जनसंख्या बढ़ रही है। जितनी जनसंख्या बढ़ेगी, देश उतना मजबूत होगा। चीन की जनसंख्या ज्यादा है तो वह मजबूत है। साथ ही उन्होंने गर्व के साथ बताया कि उनके खुद के 8 बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई जिनका निधन हो चुका है, उनके भी 16 बच्चे हैं। हमारी वालिदा की उम्र 97 साल है और उनके कम से कम 72 नाती और पोते हैं, वो भी 6-6 फिट के।

