Imran Khan की एक आंख की रोशनी खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने दिया मेडिकल टेस्ट का आदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: आडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की आंखों की हालत को लेकर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान खान की आंखों की दृष्टि केवल 15 प्रतिशत तक बची है। रिपोर्ट के मुताबिक वह ठीक से देख नहीं पा रहे हैं और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर जल्द इलाज नहीं हुआ तो उनकी दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह जा सकती है।

डॉक्टरों की टीम भेजने का निर्देश

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि 16 फरवरी से पहले देश के शीर्ष डॉक्टरों की एक टीम भेजकर उनका सही तरीके से इलाज कराया जाए।

Imran Khan की एक आंख की रोशनी खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने दिया मेडिकल टेस्ट का आदेश

वकील की मुलाकात के बाद तैयार हुई रिपोर्ट

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले वरिष्ठ वकील सलमान सफदर को इमरान खान (Imran Khan) से मिलने के लिए भेजा था। मुलाकात के बाद सफदर ने एक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में कहा गया कि इमरान खान अपनी सुरक्षा को लेकर संतुष्ट हैं, लेकिन उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अक्टूबर 2025 तक इमरान खान ठीक थे, लेकिन इसके बाद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी अचानक चली गई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इमरान खान स्वस्थ हैं, लेकिन वह देख नहीं पा रहे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।

बेटों से बात कराने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सफदर ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी मांग की कि इमरान खान (Imran Khan) की उनके बेटों से बात कराई जाए। इस पर सरकार के वकील ने सहमति जताई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को उनके दोनों बेटों से फोन पर बात कराने का आदेश दिया।

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुताबिक इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन हो गया है। इसके कारण आंख की नसों में खतरनाक रुकावट पैदा हो गई है। वहीं पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उनका इलाज किया जा चुका है।

बीमारी को लेकर अलग-अलग दावे

दरअसल पार्टी इस दावे से संतुष्ट नहीं है। नेशनल हेल्थ फाउंडेशन के मुताबिक इस बीमारी में आंख की नसों में खून का थक्का बन जाता है। गौरतलब हो कि, इमरान खान (Imran Khan) मई 2023 से जेल में बंद हैं। उन पर भ्रष्टाचार और सेना के खिलाफ आम लोगों को उकसाने के आरोप लगे हैं।

 

Also Read: मोदी सरकार ने दी नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.