Varanasi News: कोडीन सिरप के सौदागर विनोद अग्रवाल की 5 संपत्तियां फ्रीज, करोड़ों की काली कमाई जब्त
Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप के हाई-प्रोफाइल तस्करी मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को कानपुर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। एसीपी विदूष सक्सेना के नेतृत्व में आई टीम ने गिरोह के सरगना विनोद अग्रवाल और उसके परिवार द्वारा काली कमाई से बनाई गई चार अचल संपत्तियों और एक बैंक खाते को सीज (फ्रीज) कर दिया है।
पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा 68-F के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज किया है, जिसका मतलब है कि अब विनोद अग्रवाल या उसका परिवार इन्हें न तो बेच पाएगा और न ही किसी को ट्रांसफर कर पाएगा(
ग्वालटोली: सिविल लाइंस स्थित गोपाल विहार सोसाइटी में दो कीमती प्लॉट।
चकेरी: दहेली सुजानपुर में एक अचल संपत्ति।
जाजमऊ: यहां भी एक संपत्ति को फ्रीज किया गया है।
बैंक खाता: बिरहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में जमा 37 लाख रुपये का खाता।
जांच में सामने आया है कि विनोद अग्रवाल का काम करने का तरीका मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल जैसा ही था। विनोद अग्रवाल ‘लेबोरेट फार्मास्युटिकल्स’ से ‘एस्कफ डीएक्स’ (Ascof DX) नाम की सिरप खरीदता था और फिर कागजों पर फर्जी सप्लाई दिखाकर इसे तस्करी के लिए भेज देता था। विनोद अग्रवाल ने करीब 21 फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की सिरप बाजार में खपाई। जब पुलिस ने प्रयागराज की एमके हेल्थकेयर और वाराणसी की पीडी फार्मा की जांच की, तब इस बड़े नेक्सस की कड़ियां खुलीं। मेरठ, कानपुर और प्रयागराज की कई फर्में इस नशीले कारोबार में शामिल पाई गई हैं।
Also Read: UP ANTF Raid: मेरठ में बरेली के 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 16 लाख की खेप बरामद

