“वफादारी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”, वंदे मातरम् विवाद पर गरजे Asaduddin Owaisi

Sandesh Wahak Digital Desk: हैदराबाद सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में देश की राजनीति, संसद सत्र और वंदे मातरम विवाद समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने नो कॉन्फिडेंस मोशन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन को लेकर कहा कि न तो उनसे पूछा गया और न ही उन्होंने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिविलेज मोशन में कुछ नहीं है और इससे कुछ नहीं होगा।

वंदे मातरम विवाद और संविधान का हवाला

वंदे मातरम विवाद पर बोलते हुए ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि भारत का संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है, ‘भारत माता की जय’ से नहीं। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 25 धर्म की आजादी का बुनियादी अधिकार देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रगान खत्म करने की बात की जा रही है और कहा कि उनके धर्म की आजादी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी वफादारी का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है।

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे देश धार्मिक राष्ट्र की तरफ जा सकता है।

असम सीएम के वीडियो पर कड़ी टिप्पणी

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित वीडियो को लेकर ओवैसी ने इसे नरसंहार जैसी मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा वीडियो बनाया होता तो देश में अलग प्रतिक्रिया होती। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मुख्यमंत्री ईमानदार थे तो वीडियो डिलीट क्यों किया गया।

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि जस्टिस जे. एस. वर्मा की बात सही थी कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है लेकिन वह गलती नहीं करेगा ऐसा नहीं कहा जा सकता।

CM के बयान पर Asaduddin Owaisi का पलटवार

इस दौरान ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि कयामत कभी नहीं आएगी और बाबरी मस्जिद दोबारा नहीं बनेगी। ओवैसी ने कहा कि कम से कम उन्हें कयामत शब्द का हिंदी विकल्प भी बताना चाहिए।

 

Also Read: जम्मू कश्मीर में जैश आतंकी Saifullah बलूची की तलाशी तेज, लगे अलर्ट के पोस्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.