सलीम खान अस्पताल में भर्ती, शूटिंग छोड़ देखने पहुंचे सलमान खान

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, 90 वर्षीय सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की समस्या महसूस हो रही थी। डॉक्टरों ने एहतियात बरतते हुए उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया है।

पिता का हाल जानने शूटिंग छोड़ भागे सलमान

सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही खान परिवार में हलचल मच गई। सुपरस्टार सलमान खान उस वक्त मढ़ आइलैंड में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन खबर मिलते ही वह काम बीच में छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे। उनके साथ बहन अलवीरा खान और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

सिनेमा के सुल्तान रहे हैं सलीम खान

सलीम खान केवल सलमान खान के पिता ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के वो स्तंभ हैं जिन्होंने फिल्मों को ‘हीरो’ की एक नई परिभाषा दी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि उनकी असली ताकत कलम में है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.