भारत और फ्रांस की साझेदारी में नया अध्याय, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें मैक्रों की मेजबानी कर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताते हुए कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध लगातार और मजबूत हो रहे हैं।

2026 भारत यूरोप संबंधों के लिए टर्निंग पॉइंट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के रिश्तों के लिहाज से एक टर्निंग पॉइंट साबित होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद गहरे हैं और फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में से एक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर भारत और फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और नई ऊर्जा दी गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के जरिए इस साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल में बदला जाएगा। स्टार्टअप और एमएसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा और छात्रों के लिए सिस्टम को ज्यादा सुगम बनाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस क्रिटिकल मिनरल्स, बायोटेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स के क्षेत्र में अपने सहयोग को और प्रबल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ और इंडो सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लॉन्च किए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही मल्टीलेटरलिज्म, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया या फिर इंडो पैसिफिक, हर क्षेत्र में शांति के प्रयासों का भारत और फ्रांस समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से खत्म करना दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है। पीएम मोदी ने बताया कि नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज परिसर में भी फ्रांस के साथ सहयोग किया जाएगा और जल्द ही फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर खोला जाएगा।

दोस्ती से आएगी दुनिया में स्थिरता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस अपने संबंधों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनोवेशन आइसोलेशन से नहीं बल्कि कोलैबोरेशन से होता है। दोनों देश जॉइंट इनोवेशन के नए सेंटर तैयार करेंगे और रिसर्च सेक्टर में सहयोग पर सहमति बनेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस की दोस्ती से न केवल दोनों देशों को बल्कि पूरी दुनिया को स्थिरता और समृद्धि का लाभ मिलेगा।

 

Also Read: वोटर लिस्ट पर छिड़ा बवाल: अखिलेश ने मांगा चुनाव आयोग से समय, केशव बोले- सपा का काम भाजपा नहीं करेगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.