मेधावियों को मिला अखिलेश यादव का साथ, मेरठ के तीन होनहार छात्रों को भेंट किए लैपटॉप

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मेरठ जिले के तीन मेधावी छात्रों को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। सपा प्रमुख ने इन छात्रों की प्रतिभा को सराहा और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मेरठ के सिवाल खास से गौरव चौधरी इन मेधावी छात्रों को लेकर अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने छात्रों से उनकी पढ़ाई और करियर के लक्ष्यों के बारे में बात की और कहा कि तकनीक ही युवाओं की प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम है।

सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र

आज जिन छात्रों को लैपटॉप दिए गए, वे सभी तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कुनाल: बीटेक (प्रथम वर्ष), निवासी- ग्राम रोहटा।

अभिषेक: बीटेक (प्रथम वर्ष), निवासी- ग्राम मीरपुर।

मोहम्मद कैप: बीसीए (प्रथम वर्ष), निवासी- कस्बा लावड़।

किसान नेता हरेंद्र ताऊ भी रहे मौजूद

सम्मान समारोह के दौरान प्रमुख किसान नेता हरेंद्र ताऊ भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को संसाधनों की कमी की वजह से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा और पार्टी हमेशा शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Also Read: यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, अखिलेश के विधायकों ने घेरा चुनाव आयोग, रखी 5 कड़ी शर्तें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.