The Kerala Story 2 में रिलीज से पहले करने होंगे ये 16 बदलाव

Sandesh Wahak Digital Desk: विपुल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म The Kerala Story साल 2023 में रिलीज हुई थी और अब इसका सीक्वल The Kerala Story 2 Goes Beyond आने वाला है। इस फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही फिल्म अपने कंटेंट को लेकर चर्चा और विवादों में बनी हुई है।

सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

वहीं हाल ही में फिल्म The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। ट्रेलर में जबरन धर्म परिवर्तन की कहानी को दिखाया गया है। विषय की गंभीरता को देखते हुए यह माना जा रहा था कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल सकता है, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने इसे यूए 16+ सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि इसके साथ ही बोर्ड ने फिल्म में 16 बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।

लिप लॉक और रेप सीन में कटौती के निर्देश

वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म The Kerala Story 2 के लिप लॉक किसिंग सीन को 50 प्रतिशत तक कम करने को कहा है। इसी तरह रेप सीन को भी घटाने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्म में मौजूद कुछ हिंसक दृश्यों को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। जिन दृश्यों में महिलाओं को थप्पड़ मारा गया है या उनके सिर पर वार किया गया है, उन्हें छोटा करने को कहा गया है।

The Kerala Story 2 में रिलीज से पहले करने होंगे ये 16 बदलाव

विवादित दृश्यों और डायलॉग पर भी कार्रवाई

वहीं इस फिल्म The Kerala Story 2 में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने वाले सीन को एडिट करने का आदेश दिया गया है। आपत्तिजनक शब्दों को पूरी तरह म्यूट किया गया है और तीन डायलॉग बदलने को कहा गया है। इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ने का निर्देश दिया है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। साथ ही सच्ची घटनाओं के दावे को लेकर मेकर्स से पुख्ता सबूत भी मांगे गए हैं।

रिलीज डेट और रनटाइम

सेंसर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी बदलाव किए जाने के बाद फिल्म The Kerala Story 2 आने वाली 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 11 मिनट बताया गया है। विवादों और सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बीच अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

 

Also Read: Bhooth Bangla से लौट रही है हॉरर-कॉमेडी की धूम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.