हॉलीवुड स्टार Martin Short की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने की आत्महत्या

Sandesh Wahak Digital Desk: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट (Martin Short) की 42 साल की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बताया गया है कि कैथरीन शॉर्ट लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। इंग्लिश वेबसाइट टीएमजे के मुताबिक सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में उन्होंने खुद को गोली मारकर जान दे दी। अचानक आई इस खबर ने उनके परिवार और करीबियों को पूरी तरह तोड़ दिया है।

Martin Short का भावुक बयान

वहीं बेटी के निधन के बाद मार्टिन शॉर्ट (Martin Short) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बेहद गहरे दुख के साथ वे कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस क्षति से पूरी तरह टूट गया है और इस कठिन समय में उन्होंने प्राइवेसी की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उन्हें उनके खुशनुमा अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जो उन्होंने इस दुनिया में बिखेरा।

अभिनय से दूर रहीं, समाजसेवा को चुना

दरअसल Martin Short की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने अपने पिता की तरह अभिनय का रास्ता नहीं चुना। वह एक सोशल वर्कर के तौर पर काम करती थीं। अमी हेल्थ नाम से वह अपना एक क्लीनिक चलाती थीं। उन्हें साइकोलॉजी में अच्छी पकड़ थी और वह मानसिक रूप से बीमार मरीजों का ध्यान रखती थीं। लोगों की मानसिक सेहत सुधारने में जुटी कैथरीन के इस कदम ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

 

Also Read: शंकराचार्य के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सिद्धार्थनगर में काजी सुहेल के नेतृत्व में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.