Meerut News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाले ने पुलिस के समक्ष फिल्मी अंदाज में किया सरेंडर

Meerut News: मेरठ के फलावदा इलाके में बुधवार को हुए सुनील उर्फ सुरेंद्र हत्याकांड के आरोपी प्रदीप को पुलिस ने एक बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप ने न केवल बीच बाजार में सुनील की हत्या की, बल्कि गिरफ्तारी के समय पुलिस से भी दो-दो हाथ करने की कोशिश की।

पूरी कहानी एक साल पुरानी है। आरोपी प्रदीप की पत्नी पूनम का सुनील (उर्फ गांबा) के साथ प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले सुनील और पूनम भाग गए थे और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस बात से प्रदीप के दिल में बदले की आग सुलग रही थी। उसने खुलेआम सुनील को जान से मारने का ऐलान कर रखा था। 25 फरवरी को जब सुनील बाइक से बाजार गया, तो प्रदीप ने उसे घेर लिया और सिर व कमर में गोलियां उतारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

खेत में घेराबंदी और फुल मर्डर की धमकी

हत्या के बाद प्रदीप फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे एक खेत में खोज निकाला। जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरा, तो प्रदीप ने दोनों हाथों में लोडेड तमंचे तान दिए। उसने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा, तुम मेरा एनकाउंटर (हाफ मर्डर) क्या करोगे, मैं खुद को ही खत्म (फुल मर्डर) कर लूंगा। पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और उसे काफी देर तक समझाया।

बीड़ी सुलगाकर खुद जाकर बैठ गया जीप में

पुलिस के समझाने पर प्रदीप शांत हुआ और उसने अपने हथियार जमीन पर रख दिए। लेकिन गिरफ्तारी से ठीक पहले उसने एक बीड़ी सुलझाई, आराम से कश लगाया और जब तसल्ली हो गई, तो खुद ही चलकर पुलिस की जीप में जाकर बैठ गया। इस पूरे ड्रामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव वायरल हो रहे हैं।

एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे के अनुसार, आरोपी के पास से तीन तमंचे, सात कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तारी से पहले प्रदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की वजह बताई थी। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

Also Read: T20 World Cup 2026: खतरे में इन 5 कप्तानों की कुर्सी, छिन सकता है ताज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.