बहराइच: युवक पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्रिस्तान विवाद से जुड़ी है वारदात

Sandesh Wahak Digital Desk: बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वैराकाजी में बैंक संचालक समाल अहमद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 7 अभियुक्तों को दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चली इस मुहिम के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर न्यायालय में पेश किया गया।

क्या था मामला?

वैराकाजी निवासी समाल अहमद, जो गांव के एक चर्चित कब्रिस्तान विवाद में मुख्य वादी हैं, बुधवार रात तरावीह की नमाज पढ़कर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप था कि हमलावरों ने उन्हें आज (26 फरवरी) हाई कोर्ट में होने वाली गवाही से रोकने के लिए यह कदम उठाया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछितों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी ग्राम वैराकाजी कोटवा के एक मकान में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर छापा मारा और सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं।

रफी अहमद

फसी अहमद

समी अहमद (तीनों पुत्र खलील)

मोनिस (पुत्र तुफैल)

तुफैल (पुत्र सनाउल्ला)

सईद (पुत्र मुकीम)

इरफान (पुत्र सद्दीक)

ये सभी आरोपी कोटवा बैराकाजी के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम की मुस्तैदी

इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के साथ उपनिरीक्षक कौसर अली, रविन्द्र कुमार चन्द्रा, पंकज सिंह, अखिलेश तिवारी और महिला उपनिरीक्षक आशा वर्मा सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Also Read: बहराइच: कब्रिस्तान विवाद के मुख्य वादी पर जानलेवा हमला, आज होनी थी कोर्ट में गवाही

Get real time updates directly on you device, subscribe now.