इजराइल का ईरान पर भीषण हमला, तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके, हाई अलर्ट पर दोनों देश
Sandesh Wahak Digital Desk: शनिवार सुबह तड़के इजराइल ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया। ईरानी राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाकर किए गए इस हवाई हमले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हमले के बाद तेहरान के आसमान में धुएं के गुबार साफ देखे जा सकते हैं और शहर रुक-रुक कर धमाकों की आवाजों से दहल रहा है।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले की पुष्टि की है। इजराइल ने इसे एक प्रिवेंटिव अटैक (बचाव के लिए किया गया हमला) करार दिया है। इजराइली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से संभावित खतरों को बेअसर करने के लिए की गई है। तेहरान में फिलहाल एयर रेड सायरन गूंज रहे हैं और लोग दहशत में हैं।
हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं और अपना एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया है। वहीं, इजराइल के भीतर भी स्थिति सामान्य नहीं है। वहां के संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है और सरकार ने नागरिकों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है।
ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई जगह धमाकों से मचा हड़कंप#israel #Iran pic.twitter.com/YhhQV8yBxi
— Sohit Trivedi (@SohitTrivedi05) February 28, 2026
ट्रम्प की चेतावनी और अमेरिका का रुख
इस सैन्य कार्रवाई से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी थी। अमेरिका पहले ही भांप चुका था कि स्थिति बिगड़ सकती है, इसीलिए शुक्रवार को ही अमेरिकी नागरिकों को तुरंत इजराइल छोड़ने की सलाह (एडवाइजरी) जारी कर दी गई थी।
ALso Read: मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट, यूरोप ने अपने नागरिकों से कहा- ईरान और इजरायल तुरंत छोड़ें

