मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का शंखनाद, इजरायल ने खामेनेई के आवास और खुफिया ठिकानों को बनाया निशाना

Sandesh Wahak Digital Desk: मिडिल ईस्ट में शांति की रही-सही उम्मीदें भी अब खत्म होती दिख रही हैं। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के 30 से ज्यादा महत्वपूर्ण ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाई हैं। इस हमले ने न केवल तेहरान को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुना दी है।

सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर पर हमला

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला इतना सटीक और भीषण था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के आवास को भी भारी नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि हमले के वक्त खामेनेई वहां मौजूद नहीं थे। उन्हें तुरंत किसी अज्ञात और सुरक्षित बंकर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति आवास और ईरान के मुख्य इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर भी मिसाइलें गिरने की खबरें हैं।

तेहरान में धुएं का गुबार और दहशत

राजधानी तेहरान के रिहायशी इलाकों, खासकर यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी क्षेत्र में मिसाइलें गिरने से कोहराम मच गया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी ‘अल-जजीरा’ के अनुसार, शहर के डाउनटाउन इलाके में लगातार धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं और आसमान काले धुएं से भर गया है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का शंखनाद, इजरायल ने खामेनेई के आवास और खुफिया ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल का तर्क, अपनी रक्षा के लिए उठाया कदम

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ (बचाव में पहले किया गया हमला) बताया है। काट्ज के मुताबिक, इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा को ईरान से बड़ा खतरा था, जिसे खत्म करना जरूरी था। हमले के तुरंत बाद इजरायल ने भी अपने देश में आपातकाल (Emergency) लागू कर दिया है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और एयरस्पेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ईरान ने भी इस हमले का हाथ पर हाथ धरकर इंतजार नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के करीब 70 ठिकानों पर एक साथ अटैक किया है। इतना ही नहीं, तनाव इतना बढ़ गया है कि ईरान ने क्षेत्र के 5 अलग-अलग देशों में मौजूद इजरायली हितों या सहयोगियों पर भी हमला बोल दिया है।

Also Read: बटुक ब्राह्मणों के अपमान पर छिड़ा सियासी ‘वाकयुद्ध’, अखिलेश यादव की ब्रजेश पाठक को खुली चुनौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.