UP पुलिस को मिला नया डीजी, 1994 बैच के IPS अधिकारी प्रकाश डी. बने पुलिस महानिदेशक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रकाश डी. को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड का इनाम मिला है। वर्तमान में एडीजी (रेलवे) के पद पर तैनात प्रकाश डी. को अब पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर पदोन्नत (Promote) कर दिया गया है।

वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश डी. की गिनती विभाग के उन अफसरों में होती है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के विभिन्न मोर्चों पर अपनी काबिलियत साबित की है। एडीजी रेलवे के रूप में उनके हालिया कार्यकाल के दौरान रेल सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुधार देखे गए। अब महानिदेशक (DG) के रूप में उनकी नई पारी से विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जैसे ही शासन की ओर से उनकी पदोन्नति की खबर सामने आई, पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों तक वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि पर दिल से बधाई दी।

Also Read: लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.