‘मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं…’, चेक बाउंस केस के बाद बोले राजपाल यादव
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।
बीते दो दिनों से चर्चा में रहे इस केस पर उन्होंने न सिर्फ सफाई दी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में निवेश व्यवस्था को लेकर भी बड़े बयान दिए।
राजपाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में उनके पास ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं, जिनकी लागत करोड़ों रुपये में है और उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये के काम की संभावनाएं हैं।
उन्होंने दावा किया, “मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं।” अभिनेता के मुताबिक, जो मामला पहले निजी था, वह अब ‘ईगो की लड़ाई’ में बदल गया है।

राजपाल यादव ने फिल्मों में होने वाली इनवेस्टमेंट को नियमित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने Film Federation of India से अपील करते हुए कहा कि फिल्म निर्माण के लिए एक साझा निवेश फंड और सरल प्लेटफॉर्म बनाया जाना चाहिए, जिसे विदेशी निवेशक और कलाकार समान रूप से फॉलो कर सकें।
उन्होंने कहा, “मैं 26 साल से काम कर रहा हूं और करीब 200 एग्रीमेंट कर चुका हूं। अगर मैं हर एग्रीमेंट पर झगड़ता, तो आज सिर्फ मेरा ही केस क्यों होता?”
राजपाल यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म के पीछे 5 करोड़ रुपये लगाने वालों का इरादा सही नहीं था।
उनका कहना है कि पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है और यह मामला सिर्फ तीन लोगों के बीच की लड़ाई बन चुका है।
राजपाल यादव ने साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये लिए थे, जिसे वह इनवेस्टमेंट बताते हैं, जबकि दूसरी तरफ इसे कर्ज बताया गया। यह रकम उनकी फिल्म अता पता लापता के निर्माण के लिए ली गई थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जबकि समझौते के मुताबिक उन्हें 5 करोड़ के बदले 8 करोड़ रुपये लौटाने थे।
भुगतान न हो पाने के कारण 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हुआ, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा।
राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और 17 फरवरी को 1.5 करोड़ रुपये की जमानत पर रिहा हुए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है।
Also Read: OTT पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने दर्शकों को किया हैरान
Get real time updates directly on you device, subscribe now.