Salman Khan Films: सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे सलमान खान, करियर की सबसे ‘धुरंधर’ फिल्म की तैयारी तेज
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, लेकिन अब सलमान अपने करियर को नई दिशा देने की तैयारी में जुट गए हैं।
आने वाले महीनों में वह एक बिल्कुल अलग अवतार में दर्शकों के सामने नजर आ सकते हैं।
सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कुछ अतिरिक्त सीन जोड़े जाने थे, जिसके चलते दोबारा शूटिंग की योजना बनी।
हालांकि, पिता Salim Khan की तबीयत को लेकर काम फिलहाल होल्ड पर चला गया है। ऐसे में फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है।

इसी बीच सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान पिछले कुछ महीनों से फिल्ममेकर जोड़ी Raj & DK के साथ बातचीत कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों मिलकर सलमान के लिए एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो फिल्म प्लान कर रहे हैं।
यह फिल्म हॉलीवुड की चर्चित सुपरहीरो मूवी Hancock की तर्ज पर होगी, जिसमें एक ऐसा सुपरहीरो दिखाया जाएगा जो दुनिया को बचाने के काम से थक चुका है और रिटायर होना चाहता है।
हालांकि, हालात ऐसे बनते हैं कि उसे बार-बार एक्शन में लौटना पड़ता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और इमोशनल बीट्स का तगड़ा तड़का होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंता बजट को लेकर है। वह किसी बेहद महंगी सुपरहीरो फिल्म के मूड में नहीं हैं।
इसी वजह से उन्होंने राज और डीके से स्क्रिप्ट को यथार्थवादी बजट में तैयार करने को कहा है। फिलहाल सलमान पूरी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले का इंतजार कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो अप्रैल 2026 में सलमान खान को फिल्म की फाइनल नरेशन दी जा सकती है। इसके बाद नवंबर 2026 तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की संभावना है।
इस प्रोजेक्ट को Reel Life Entertainment और Mythri Movie Makers मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं।
अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो करीब 9 महीने बाद सलमान खान की यह सुपरहीरो फिल्म उनके करियर की सबसे अलग और ‘धुरंधर’ फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.