‘सुसाइड की कोशिश की’, मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया लास्ट व्लॉग

Sandesh Wahak Digital Desk: यूट्यूबर और अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है और जो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं, ने एक बेहद भावुक और चिंताजनक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में अनुराग मानसिक रूप से बेहद परेशान दिखाई दिए और उन्होंने इसे अपना “लास्ट व्लॉग” बताया।

लगभग दो घंटे लंबे वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दर्दनाक खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और टॉर्चर का सामना कर रहे हैं।

अनुराग के मुताबिक, इंटरकास्ट मैरिज की वजह से उनके माता-पिता और भाई-बहन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

वीडियो में रोते हुए अनुराग ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी।” अनुराग ने यह भी ऐलान किया कि वह यूट्यूब छोड़ रहे हैं और यह उनका आखिरी वीडियो है।

YouTuber Anurag Dobhal

अनुराग ने अपने संघर्ष भरे अतीत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था और पढ़ाई को लेकर उन्हें परिवार का काफी दबाव झेलना पड़ा।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने तक का काम किया और हमेशा परिवार की जरूरतों को खुद से ऊपर रखा।

वीडियो में अनुराग ने बताया कि उन्होंने ऋतिका से इंटरकास्ट मैरिज की है, जिससे उनका परिवार खुश नहीं है। उनके मुताबिक, शादी से छह दिन पहले ही माता-पिता ने समारोह में आने से इनकार कर दिया और सारी जिम्मेदारियां उन्हें अकेले उठानी पड़ीं।

अनुराग का आरोप है कि शादी से पहले और बाद में उन्हें रिश्तेदारों के सामने अपमानित किया गया और उनकी पत्नी को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया गया।

अनुराग ने वीडियो में यह भी कहा कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सुसाइड की कोशिश की और कई दिनों से ठीक से खाना तक नहीं खाया है। ‘

वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बाद वह “गायब” भी हो सकते हैं।

अनुराग डोभाल का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोअर्स गहरी चिंता जता रहे हैं और उनके लिए मदद की अपील कर रहे हैं।

Also Read: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में नंगे पांव पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.