लखनऊ पुलिस मुख्यालय में गूंजे होली के सुर, DGP राजीव कृष्ण ने फूलों की होली खेल दी शुभकामनाएं

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 6 मार्च को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया, जहां अनुशासन और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में गूंजे होली के सुर, DGP राजीव कृष्ण ने फूलों की होली खेल दी शुभकामनाएं

फूलों की होली और शुभकामनाओं का दौर

डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुख्यालय में तैनात अधिकारियों, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कर्मियों और सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) पुलिस अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रत्येक जवान और अधिकारी को उनके परिवार समेत होली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका की भी सराहना की।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में गूंजे होली के सुर, DGP राजीव कृष्ण ने फूलों की होली खेल दी शुभकामनाएं

पूर्व और वर्तमान दिग्गजों का जमावड़ा

इस समारोह की खास बात यह रही कि इसमें यूपी पुलिस की सेवा कर चुके कई पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सेवानिवृत्त अधिकारियों में बृजलाल, संजय एम. तरड़े, एस.एन. साबत, अविनाश चन्द्रा, राजेन्द्र पाल सिंह और ए.के. जैन जैसे दिग्गजों ने शिरकत की।

मौजूदा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

समारोह में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिनमें आशुतोष पाण्डेय (डीजी दूरसंचार), के.एस. प्रताप कुमार (डीजी पुलिस आवास निगम), सुजीत पाण्डेय (डीजी फायर सर्विस), और प्रकाश डी (डीजी रेलवे) प्रमुख थे। साथ ही एडीजी रैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी जैसे नवीन अरोड़ा, प्रशांत कुमार (द्वितीय),  ए. सतीश गणेश और प्रवीण कुमार ने भी फूलों की होली का आनंद लिया।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में गूंजे होली के सुर, DGP राजीव कृष्ण ने फूलों की होली खेल दी शुभकामनाएं

एक परिवार की तरह मना उत्सव

मुख्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को बढ़ावा देना था। व्यस्त ड्यूटी और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के बीच इस कार्यक्रम ने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त होने और खुशियां साझा करने का मौका दिया।

Also Read: ‘अपराधियों के पैरों तले कुचला जा रहा कानून’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.