UP कांग्रेस कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दी बधाई

Sandesh Wahak Digital Desk: होली के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश मुख्यालय पर भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य रूप से शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल के बीच कांग्रेसियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

UP कांग्रेस कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दी बधाई

प्रेम और सद्भाव ही हमारी असली परंपरा – अविनाश पाण्डेय

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हमेशा से प्रेम और मेल-जोल की रही है। उन्होंने कहा कि होली का यह रंगीन त्योहार हमें सिखाता है कि कैसे अपने मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए होली को ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा “होली आपसी प्रेम को सुदृढ़ करने का पर्व है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे और प्रदेश में भाईचारे के वातावरण को और मजबूत करेंगे।”

UP कांग्रेस कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दी बधाई

दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा

इस होली मिलन समारोह में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और तौकीर आलम, वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया, कमल किशोर कमांडो, और पूर्व मंत्री राज बहादुर, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, विवेक बंसल और कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय और लखनऊ जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बब्लू’ और शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी।

UP कांग्रेस कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दी बधाई

पार्टी के युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान ‘चाचा’ अमीर हैदर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी और भारी संख्या में समर्थकों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की मुबारकबाद दी।

Also Read: Lucknow News: पुलिस ने जानलेवा हमले के फरार आरोपी को दबोचा, धारदार हथियार से किया था हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.