इस शख़्स ने जॉइनिंग से ठीक पहले ठुकरा दी 26 लाख की Job, जानें वजह

Sandesh Wahak Digital Desk: हाई सैलरी वाली Job को छोड़ना आमतौर पर आसान फैसला नहीं होता। लेकिन एक भारतीय युवक ने 26 लाख रुपये सालाना की नौकरी को जॉइनिंग से ठीक पहले ठुकराकर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। यह कहानी वेबसाइट डिजाइनर पुष्कर की है, जिन्होंने कहा कि बड़ी सैलरी के बावजूद उन्होंने अपने दिल की आवाज पर भरोसा किया और नौकरी लेने से इनकार कर दिया।

जॉइनिंग से पहले ही छोड़ दी नौकरी

दरअसल पुष्कर ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले उन्होंने 26 लाख रुपये सालाना यानी एलपीए की Job को ठीक ऑनबोर्डिंग के समय छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद उनके मन में अलग-अलग तरह की भावनाएं आ रही हैं। पुष्कर के अनुसार उनके मन का एक हिस्सा कहता है कि उन्होंने सही फैसला लिया है क्योंकि वह किसी नौकरी में फंसना नहीं चाहते थे। वहीं दूसरा हिस्सा बार-बार यह सवाल करता है कि कहीं यह उनकी बहुत बड़ी गलती तो नहीं हो गई।

छोटे गांव से आते हैं पुष्कर

पुष्कर ने बताया कि भले ही बड़े शहरों में 2.1 लाख रुपये महीना बहुत बड़ी रकम न मानी जाए, लेकिन उनके लिए यह काफी बड़ी सैलरी थी। उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से आते हैं, जहां 20 से 30 हजार रुपये महीना भी अच्छी सैलरी मानी जाती है।

ऐसे में इतनी बड़ी सैलरी वाली नौकरी को छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने माना कि यह फैसला उनके लिए थोड़ा डराने वाला भी था क्योंकि इतनी अच्छी आय का मौका हर किसी को आसानी से नहीं मिलता।

‘Job करता तो हर दिन पछताता’

पुष्कर ने बताया कि फिलहाल वह फ्रीलांसिंग का काम करते हैं, जो पूरी तरह स्थिर नहीं होता। कई बार इसमें काम बहुत ज्यादा होता है और कई बार काम कम भी हो जाता है। इसके बावजूद उन्हें लगता है कि अगर वह उस Job को जॉइन कर लेते तो शायद हर दिन पछताते। उन्होंने लिखा कि उन्हें एक बात पक्के तौर पर पता है कि अगर वह वह नौकरी जॉइन करते तो हर दिन पछताते। इसलिए उन्होंने अपने दिल की सुनी और यह फैसला लिया। वहीं पुष्कर को उम्मीद है कि उनका यह फैसला भविष्य में सही साबित होगा और वह अपने चुने हुए रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे।

वहीं पुष्कर की इस कहानी के सामने आने के बाद सोशल मी

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी राय

डिया पर लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की राय दी। कई लोगों ने उनके फैसले को साहसी बताया, तो कुछ ने इसे जोखिम भरा कदम कहा।

एक यूजर ने लिखा कि असली तरक्की कई बार आराम की जिंदगी छोड़कर आजादी चुनने से मिलती है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जोखिम उठाना ही कई बार बड़ी सफलता की शुरुआत होता है।

कुछ लोगों का यह भी कहना था कि हर इंसान की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। कोई स्थिर Job को महत्व देता है, तो कोई स्वतंत्रता और अपने फैसलों को ज्यादा अहमियत देता है। इसलिए किसी भी रास्ते को पूरी तरह गलत या सही कहना मुश्किल है, क्योंकि आखिरकार यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति अपनी जिंदगी में क्या ज्यादा महत्व देता है।

 

Also Read: T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, ग्लोबल स्टार भी बिखेरेगा जलवा, देखें परफॉर्मर लिस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.