टीम इंडिया की जीत के लिए काशी के अस्सी घाट पर गूंजे मंत्र, हुआ विशेष हवन
Varanasi News: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम आज इतिहास रचने को तैयार है। टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली इस भिड़ंत को लेकर काशी के क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान शिव की शरण ली है। सुबह-सवेरे अस्सी घाट पर हाथों में तिरंगा लिए प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन किया।
हवन में शामिल एक क्रिकेट प्रेमी ने जोश के साथ कहा, आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल का सबसे बड़ा मैच है। हमारी टीम विश्व कप जीत कर घर लाए, इसके लिए हमने अस्सी घाट पर विशेष प्रार्थना की है। हमें पूरा यकीन है कि हमारे बल्लेबाज रन बरसाएंगे और गेंदबाज कीवियों की गिल्लियां उड़ा देंगे। प्रशंसकों का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उन्हें हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
भारतीय टीम (संभावित)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड टीम (संभावित)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी।
Also Read: Lucknow News: मौलाना को फांसी दो, CM योगी की मां पर विवादित टिप्पड़ी को लेकर लगे पोस्टर

