Lucknow News: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- ‘महिलाओं की सुरक्षा में फेल है भाजपा सरकार’

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने महिला सुरक्षा से लेकर देश की विदेश नीति और सनातन धर्म के अपमान तक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

लखनऊ के जानकीपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज समाज को स्त्रियों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, हमारा समाज भी उतना ही आगे बढ़ेगा।

Lucknow News: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- 'महिलाओं की सुरक्षा में फेल है भाजपा सरकार'

यूपी में आंकड़े छिपाकर दिखाई जा रही सुरक्षा

अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। सरकार और पुलिस अपराध के आंकड़ों में हेराफेरी (Manipulation) करने में माहिर है। अगर आप एनसीआरबी (NCRB) के सच्चे आंकड़े देखेंगे, तो पाएंगे कि यूपी में अपराध चरम पर है। पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है।”

विदेश नीति और ‘गिरवी गारंटी योजना’ पर तंज

देश की विदेश नीति पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार भारत की विदेश नीति विदेशी ताकतें तय कर रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भाजपा ने हमारी परंपरागत ‘गुट निरपेक्षता’ की नीति को खत्म कर दिया है। ऐसा लगता है जैसे सरकार कोई ‘गिरवी गारंटी योजना’ चला रही है और दूसरों के इशारों पर फैसले ले रही है। इतने बड़े देश को भाजपा ने कमजोर कर दिया है।”

Lucknow News: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- 'महिलाओं की सुरक्षा में फेल है भाजपा सरकार'

सनातनी होने का दावा करने वाले अब शंकराचार्य से घबरा रहे

सनातनी मूल्यों पर भाजपा को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार खुद को सनातनी बताती थी, वह आज पूज्य शंकराचार्य जी का अपमान कर रही है। भाजपा अब सच्चे सनातनी लोगों से घबरा रही है और उनके साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह पूरे सनातन धर्म को बदनाम करने जैसा है।

Lucknow News: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- 'महिलाओं की सुरक्षा में फेल है भाजपा सरकार'

पर्यावरण और जैविक खेती पर गंभीर चर्चा

जानकीपुरम प्रवास के दौरान अखिलेश यादव ने मशहूर पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा से भी मुलाकात की। उन्होंने वर्मा द्वारा किए जा रहे गौरैया संरक्षण, कचरा प्रबंधन और जैविक खेती के प्रयासों की सराहना की। अखिलेश ने कहा कि प्रकृति के करीब रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं।

मेवा लाल वर्मा ने सुझाव दिया कि कक्षा 6 से ही बच्चों को सरसों के फूल की पहचान और प्रकृति का ज्ञान देने वाले पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने चाहिए, जिस पर अखिलेश यादव ने सहमति जताई।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और सपा नेता पूजा शुक्ला भी मौजूद रहीं। मेवा लाल वर्मा ने विश्वास जताया कि भविष्य में सपा सरकार बनने पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और भी ऐतिहासिक कार्य होंगे।

Also Read: Lucknow News: डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- ‘महिलाएं ही समाज की असली ताकत’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.