मिस्ट्री मैन के साथ डांस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, हर तरफ हो रही चर्चा
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।
दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने नए रेस्टोरेंट Sweeney Bombay की लॉन्च पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कई दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए। इसी पार्टी से सामने आए एक वीडियो में मलाइका एक शख्स के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।
मिस्ट्री मैन की पहचान आई सामने
वायरल वीडियो में मलाइका के साथ दिखने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि Sorab Bedi हैं, जो रियलिटी शो MTV Splitsvilla के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या सोराब बेदी और मलाइका अरोड़ा के बीच कोई खास रिश्ता है।
हालांकि बाद में साफ हो गया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। सोराब बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए मलाइका को उनके नए रेस्टोरेंट की शुरुआत के लिए बधाई भी दी।
पार्टी में मौजूद थे हर्ष मेहता
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के कथित बॉयफ्रेंड Harsh Mehta भी नजर आए। इवेंट के बाद दोनों को एक साथ बाहर निकलते और एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Also Read: ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए कमल हासन की फीस पर बड़ा खुलासा, फिल्ममेकर ने बताई चौंकाने वाली रकम

