Akshay Kumar Movie: मेकर्स ने अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म को Youtube पर किया रिलीज

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले Akshay Kumar इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं।

उनके पास ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘गोलमाल 5’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जो आने वाले समय में सिनेमाघरों में दस्तक देंगे।

इसी बीच अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खास सरप्राइज सामने आया है। उनकी एक सुपरहिट फिल्म को मेकर्स ने फ्री में यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है।

दरअसल, साल 2016 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म Airlift अब यूट्यूब पर मुफ्त में देखी जा सकती है।

इस फिल्म का निर्देशन Raja Krishna Menon ने किया था। अक्षय के साथ फिल्म में निम्रत कौर, कुमुद मिश्रा, प्रकाश बेलावाड़ी और पूरब कोहली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Akshay Kumar

‘एयरलिफ्ट’ को पूरे हुए 10 साल

हाल ही में ‘एयरलिफ्ट’ की रिलीज को 10 साल पूरे हुए हैं। इसी मौके पर मेकर्स ने इसे 7 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया है, जहां दर्शक इसे बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं।

फिल्म 1990 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

‘एयरलिफ्ट’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 228 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके चलते इसे सुपरहिट का दर्जा मिला।

बाद में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर भी रिलीज की गई थी।

आने वाली फिल्मों में दिखेंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि ‘हैवान’ भी इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

वहीं ‘हेरा फेरी 3’ और ‘गोलमाल 5’ पर अभी काम जारी है, जिनके लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Also Read: ए.आर. रहमान के भेदभाव वाले बयान पर सलीम मर्चेंट की दो टूक- इंडस्ट्री टैलेंट देखती है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.