सूरत की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Sandesh Wahak Digital Desk: सूरत का सचिन औद्योगिक क्षेत्र बुधवार को उस वक्त दहल गया जब यहाँ की एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि दमकल विभाग को इसे मेजर कॉल घोषित करना पड़ा। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सूरत और आसपास के स्टेशनों से दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं। केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है, जिसे काबू करने के लिए दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। प्राथमिकता यह है कि आग को पड़ोस की दूसरी इमारतों तक पहुँचने से रोका जा सके।

करोड़ों का नुकसान, पर जान बची

राहत की बात यह है कि इस भीषण अग्निकांड में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री के गोदाम में रखा केमिकल और अन्य कच्चा माल जलकर खाक हो गया है, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Also Read: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, लंच ब्रेक पर संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.