बलरामपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश, मई तक हर हाल में पूरा हो मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का काम

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बलरामपुर जिले का दौरा कर निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को दो टूक लहजे में हिदायत दी कि मई 2026 तक विश्वविद्यालय का काम पूरा हो जाना चाहिए, ताकि समय पर शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सके।

बलरामपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश, मई तक हर हाल में पूरा हो मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का काम

निरीक्षण और कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मॉडल और अब तक हुई प्रगति का बारीकी से प्रजेंटेशन देखा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काम की रफ्तार की नियमित निगरानी की जाए। मई के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है। सीएम ने साफ किया कि काम में तेजी के चक्कर में गुणवत्ता (Quality) से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश, मई तक हर हाल में पूरा हो मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का काम

पर्यावरण का संदेश और मेडिकल कॉलेज का जायजा

निरीक्षण की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलिश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने एकेडमिक बिल्डिंग, थिएटर क्लास और लैब का भी जायजा लिया। विश्वविद्यालय के बाद सीएम योगी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और भवन निर्माण की स्थिति देख आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौजूद रहे दिग्गज

निरीक्षण के दौरान विधायक पल्टूराम, एमएलसी साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी विपिन जैन और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले की बड़ी परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

Also Read: Rampur News: अब कबाड़ वाहन देंगे रोजगार, ‘वैनशॉप’ क्रांति हुई शुरू, रेहड़ी-पटरी वालों को मिला स्थायी समाधान  

Get real time updates directly on you device, subscribe now.