Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, देश–विदेश में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज
Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज में अभी सात दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर, निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर को लेकर दर्शकों की दीवानगी चरम पर है। महंगे से महंगे टिकट भी हाथोंहाथ बिक रहे हैं और पेड प्रीव्यू शोज़ के लिए होड़ मची हुई है।
प्रीव्यू शोज़ में रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार 12 मार्च दोपहर 1 बजे तक फिल्म के 8,761 शोज़ के लिए 4,16,503 टिकट बिक चुके हैं।

इसके साथ ही भारत में बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म 21.64 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि ब्लॉक सीटों को मिलाकर प्रीव्यू शोज़ की एडवांस बुकिंग 26.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
इन शहरों में सबसे ज्यादा कमाई
देश के बड़े महानगरों में ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है।
-
मुंबई – 4.06 करोड़ रुपये
-
दिल्ली – 4.20 करोड़ रुपये
-
बेंगलुरु – 3.34 करोड़ रुपये
-
पुणे – 1.14 करोड़ रुपये
-
हैदराबाद – 1 करोड़ रुपये
इन पांच शहरों से ही फिल्म ने महज 5 दिनों की एडवांस बुकिंग में 13.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है।
ओवरसीज़ मार्केट में भी जबरदस्त बवाल
विदेशी बाजारों में भी ‘धुरंधर 2’ की प्री-सेल्स ने सभी को चौंका दिया है। ओपनिंग वीकेंड के लिए ओवरसीज़ प्री-सेल्स करीब 35 करोड़ रुपये पहुंच चुकी हैं, जिसमें अकेले नॉर्थ अमेरिका से लगभग 27 करोड़ रुपये शामिल हैं।
दुनिया भर में फिल्म की कुल प्री-सेल्स पहले ही 56 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी हैं और विदेशों में यह अपने पहले भाग के ओपनिंग वीकेंड आंकड़ों को पार कर चुकी है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में पूरी बुकिंग खुलने के बाद ‘धुरंधर 2’ की प्री-सेल्स 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती हैं।
जबकि कुछ अनुमान इसे 150 करोड़ रुपये से ऊपर जाते हुए भी देख रहे हैं। रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाने लगा है।
Also Read: Iran Drone Threat On Oscars 2026: ऑस्कर समारोह पर ड्रोन हमले की चेतावनी, बढ़ाई गई सुरक्षा

