Lucknow News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, आशियाना पुलिस ने दबोचा आरोपी

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में थाना आशियाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आशियाना में 9 मार्च 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में धारा 69, 89 और 351(3) बीएनएस के तहत विनय कुमार गुप्ता, राजनारायण गुप्ता और रामलली निवासी 565/1/बी कैलाशपुरी गली नंबर 10 थाना आलमबाग लखनऊ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात कराया और बाद में जान से मारने की धमकी दी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

वहीं मामले की विवेचना के दौरान थाना आशियाना पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। इसके बाद 12 मार्च 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना आशियाना क्षेत्र के पास स्थित एक दुकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसका नाम और पता सत्यापित किया गया। इसके बाद उसे उसके खिलाफ दर्ज धाराओं से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय कुमार गुप्ता पुत्र राजनारायण गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मकान नंबर 568/116 बी कैलाशपुरी आलमबाग थाना आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम नसीराबाद थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली बताया गया है।

नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Also Read: Lucknow News: वाहन चोरों पर पुलिस का हंटर, चोरी की बुलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.