UP पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, लखनऊ के 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों अभ्यर्थी दे रहे पेपर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा (SI) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ‘फुल एक्शन’ मोड में नजर आ रहा है। लखनऊ के 54 स्कूल-कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहाँ सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं।

नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े मानक तय किए गए हैं। कई सेंटर्स पर चेकिंग इतनी सख्त रही कि अभ्यर्थियों को जूते-मोजे बाहर ही उतारने पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने महिला अभ्यर्थियों के गहने जैसे पायल और बिछिया तक उतरवा लिए। मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

UP पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, लखनऊ के 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों अभ्यर्थी दे रहे पेपर

दो दिन और चार पालियों का गणित

यह परीक्षा आज (14 मार्च) और कल (15 मार्च) आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में पेपर होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सिर्फ लखनऊ में आज पहली पाली में करीब 22 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो सभी 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Also Read: Lucknow News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, आशियाना पुलिस ने दबोचा आरोपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.