Most Anticipated Films 2026: सनी देओल से शाहरुख खान तक, ये फिल्में सिनेमाघरों में मचाएंगी तहलका
Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल पौराणिक कथाओं, एक्शन, वॉर ड्रामा, क्राइम और थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर की कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।
सनी देओल, सलमान खान, आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक—लगभग हर बड़े सुपरस्टार की कोई न कोई मच अवेटेड फिल्म 2026 में रिलीज़ होने वाली है।
आइए जानते हैं साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की पूरी लिस्ट, रिलीज़ डेट के साथ।
धुरंधर 2

रणवीर सिंह की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के प्रीव्यू शो के लिए ही एडवांस बुकिंग तेज़ हो चुकी है। फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
रिलीज़ डेट: 19 मार्च 2026
भूत बंगला

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ लौट रही है। टीज़र को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।
रिलीज़ डेट: 10 अप्रैल 2026
लाहौर 1947

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में सनी देओल दमदार भूमिका निभाते नजर आएंगे। आमिर खान खुद भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
रिलीज़ डेट: 13 अगस्त 2026
बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज़ होगी।
रिलीज़ डेट: 14 अगस्त 2026
मिर्ज़ापुर: द मूवी

लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब बड़े पर्दे पर आ रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे।
रिलीज़ डेट: 4 सितंबर 2026
दृश्यम 3

अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में एक बार फिर लौट रहे हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘दृश्यम 3’ में तब्बू और श्रिया सरन भी अपने पुराने किरदारों में दिखेंगी, जबकि प्रकाश राज की एंट्री भी चर्चा में है।
रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर 2026
लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
रिलीज़ डेट: 2026 (अभी घोषित नहीं)
रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण पार्ट 1’ साल की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
रिलीज़ डेट: दिवाली 2026
किंग

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ में पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
रिलीज़ डेट: 24 दिसंबर 2026
कुल मिलाकर, 2026 सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। बड़े सितारे, मेगा बजट और दमदार कहानियों के साथ यह साल बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना सकता है।
Also Read: ICU में यूट्यूबर अनुराग डोभाल, हालत गंभीर, मैनेजर ने की दुआ की अपील

