Naman Awards 2026: रोहित-विराट नहीं, इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, BCCI ने की बड़ी घोषणा

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन (NAMAN) अवॉर्ड्स 2026 को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए दिए जाने वाले ये सम्मान 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इस बार अवॉर्ड लिस्ट में कई नए और घरेलू क्रिकेट के सितारों को जगह मिली है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कारों में शामिल नहीं है।

Naman Awards 2026

किन खिलाड़ियों को मिलेगा कौन-सा अवॉर्ड?

BCCI के मुताबिक, भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान Shubman Gill को पुरुष वर्ग में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा।

यह लगातार दूसरा मौका होगा जब शुभमन गिल इस सम्मान से नवाजे जाएंगे।

महिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए Smriti Mandhana को महिला बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा। यह उनके करियर का पांचवां ऐसा सम्मान होगा।

घरेलू क्रिकेट के सितारों को भी पहचान

घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों और टीमों को भी इस बार खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा—

  • Ira Jadhav (मुंबई) को घरेलू क्रिकेट में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी

  • Shafali Verma (हरियाणा) को सीनियर घरेलू वनडे में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी

  • Ayush Mhatre (मुंबई) को घरेलू लिमिटेड ओवर्स में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड

  • Harsh Dubey (विदर्भ) को रणजी ट्रॉफी बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड

इसके अलावा, Mumbai Cricket Association को घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन (चार खिताब और दो उपविजेता) के लिए बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड दिया जाएगा।

एक साथ सम्मानित होंगी 5 चैंपियन टीमें

नमन अवॉर्ड्स 2026 की सबसे खास बात यह है कि पहली बार पांच आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा—

  • सीनियर पुरुष टीम: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026

  • सीनियर महिला टीम: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025

  • पुरुष अंडर-19 टीम: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

  • महिला अंडर-19 टीम: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025

BCCI के इस ऐलान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच नमन अवॉर्ड्स 2026 को लेकर उत्साह चरम पर है, जहां अनुभवी सितारों के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

Also Read: PAK vs BAN: मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी, रन आउट विवाद में सलमान अली आगा पर ICC की सख्त कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.