Kanpur News: मार्क जुकरबर्ग बनकर फेसबुक पर भेजी रिक्वेस्ट, रिटायर्ड शिक्षिका से ठगे 1 करोड़ 57 लाख
Kanpur News: डिजिटल युग के साथ अपराध के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं और अब Cyber Fraud के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका एलिसन वीम्स इस Digital Scam का शिकार हो गईं, जहां ठगों ने 13 महीनों में उनसे कुल 1 करोड़ 57 लाख 38 हजार 630 रुपये ठग लिए। यह पूरा मामला Social Media के जरिए शुरू हुआ और धीरे-धीरे एक बड़े Financial Fraud में बदल गया।
मार्क जुकरबर्ग बन किया संपर्क
ठगी की शुरुआत Facebook पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई, जहां एक व्यक्ति ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया। शुरुआती बातचीत के बाद ठग ने Investment Plan का झांसा दिया और कानपुर में एक बड़े स्कूल प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को Elon Musk का सहयोगी या गायक जॉश टर्नर बताकर भरोसा और मजबूत किया।
शिक्षिका को यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट लगा और उन्होंने कई बार पैसे ट्रांसफर किए। जब उन्हें शक हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने नया जाल बिछाया। उन्होंने खुद को फर्जी संगठनों ‘मिरेकल गिवर्स’ और ‘लीड इंडिया’ के वकील अशोक सुरेश के रूप में पेश किया और Tax, Conversion Charges, Stamp Duty और Legal Fees के नाम पर बार-बार रकम मांगी। इस तरह पांच अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।
Cyber Crime में मामला दर्ज
वहीं जब शिक्षिका पूरी तरह ठगी का शिकार हो गईं, तब उन्होंने Cyber Crime Cell में शिकायत दर्ज कराई। एनसीआरपी के माध्यम से मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। अब तक लगभग 30 लाख 42 हजार रुपये की राशि फ्रीज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार यह Fraud बेहद सुनियोजित था, जिसमें WhatsApp, Phone Calls और Social Media के जरिए Emotional Manipulation किया गया।
लोगों को किया गया सतर्क
वहीं इस घटना के बाद अधिकारियों ने Cyber Safety को लेकर लोगों को सतर्क किया है। अपील की गई है कि किसी भी Investment Offer, Refund या Charges के नाम पर पैसे न भेजें, खासकर जब बड़े नामों का इस्तेमाल किया जा रहा हो। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत 1930 Cyber Helpline पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार Verified Accounts से ही बातचीत करना और Fake Profiles को रिपोर्ट करना ही ऐसे Online Scam से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।
Also Read: बिहार में JDU को बड़ा झटका, KC Tyagi ने छोड़ा साथ

