RCB Playing XI Update: यश दयाल के बाहर होने से बदलाव तय, जानिए किसे मिल सकता है मौका
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है।
टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते उपलब्ध नहीं रहेंगे, हालांकि वह टीम के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बने रहेंगे।
यश दयाल के बाहर होने के बाद RCB के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में विकल्प चुनने की है।
चूंकि खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया गया है, इसलिए टीम बाहर से किसी नए गेंदबाज को नहीं जोड़ सकती। ऐसे में मैनेजमेंट को मौजूदा स्क्वॉड से ही समाधान निकालना होगा।

यश दयाल के विकल्प के तौर पर मंगेश यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं, जिससे टीम को गेंदबाजी में वही एंगल और वैरायटी मिल सकती है।
टीम के हालिया प्रैक्टिस मैचों में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
दूसरे विकल्प के रूप में रसिख सलाम को देखा जा रहा है। राइट आर्म मीडियम पेसर रसिख अपनी स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
टी20 क्रिकेट में उनके अनुभव को देखते हुए टीम उन्हें मिडिल और डेथ ओवर्स में इस्तेमाल कर सकती है।
तीसरा नाम अभिनंदन सिंह का है। वह पिछले सीजन में RCB की खिताबी टीम का हिस्सा रहे थे और यूपी टी20 लीग में उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा था। 11 मैचों में 15 विकेट लेने वाले इस युवा गेंदबाज को मौका मिलना भी हैरानी की बात नहीं होगी।
यश दयाल पिछले सीजन में RCB के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट अनुभव को तरजीह देता है या युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताता है।
आईपीएल 2026 में इस बार RCB अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी और ऐसे में प्लेइंग XI का यह फैसला पूरे सीजन की दिशा तय कर सकता है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.