शर्मसार हुआ पाकिस्तान, PSL में बॉल टैंपरिंग का आरोप, कैमरे में कैद हुई हरकत

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद लीग एक बड़े विवाद में घिर गई है।

Pakistan Super League के एक मुकाबले में बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें Fakhar Zaman की संदिग्ध हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना के बाद अंपायर ने संबंधित टीम पर जुर्माना लगाया है, जबकि मामले में आगे कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।

यह विवाद Lahore Qalandars और Karachi Kings के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ। यह PSL 2026 का छठा मैच था, जो Gaddafi Stadium में खेला गया।

लो-स्कोरिंग मैच के आखिरी ओवर में, जब लाहौर को जीत के लिए 13 रन बचाने थे, उसी दौरान फखर जमान को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया।

इस समय कप्तान Shaheen Shah Afridi और तेज गेंदबाज Haris Rauf भी उनके साथ मौजूद थे।

Ball Tampering

अंपायर ने लगाई पेनल्टी

अंपायरों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ पर संज्ञान लेते हुए लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनल्टी लगाई। आखिरी ओवर हारिस रउफ ने डाला, लेकिन उससे पहले हुई इस घटना ने मैच का रुख बदल दिया और विवाद को जन्म दे दिया।

मैच के बाद कमेंट्री के दौरान Ramiz Raja ने इस मामले पर सवाल उठाया। जवाब में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा, “मुझे इस बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। अगर यह कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है तो हम इस पर बात करेंगे। 5 रन की पेनल्टी लगी, हम कुछ नहीं कर सकते थे।”

फिलहाल, इस घटना पर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद फखर जमान समेत अन्य खिलाड़ियों पर आगे की कार्रवाई भी हो सकती है।

Also Read: IPL vs PSL: क्या आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड की प्राइज मनी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.