PSL 2026: PAK क्रिकेटर ने PCB के खिलाफ खोला मोर्चा, मैच बैन को किया चैलेंज
PSL 2026: बॉल टेम्परिंग विवाद में नया मोड़, फखर जमान ने 2 मैच बैन को PCB में दी चुनौती
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में बॉल टेम्परिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
पाकिस्तानी बल्लेबाज़ Fakhar Zaman को गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दो मैचों के लिए निलंबित किए जाने के फैसले को उन्होंने चुनौती दी है।
Pakistan Cricket Board (PCB) ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.14 के तहत लेवल-3 का अपराध मानते हुए यह कार्रवाई की थी।
पीसीबी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद फखर जमां को दोषी ठहराया गया और दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया।
हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक फखर जमान ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और बोर्ड के फैसले के खिलाफ औपचारिक रूप से अपील दायर की है।
पूरे मामले की सुनवाई मैच रेफरी रोशन महानामा की निगरानी में हुई, जहां फखर जमां को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।
इस दौरान Lahore Qalandars के कप्तान Shaheen Afridi, टीम डायरेक्टर समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद रहे।
आरोप ऑन-फील्ड अंपायर्स शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक राशिद की रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए थे।

क्या है पूरा विवाद?
यह घटना रविवार को Pakistan Super League के एक मुकाबले में Lahore Qalandars और Karachi Kings के बीच सामने आई।
कराची की पारी के अंतिम ओवर से ठीक पहले अंपायरों को गेंद की स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई और गेंद बदल दी गई। विवाद यहीं नहीं रुका।
लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन आफरीदी पर टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह को एक विवादित ट्वीट के चलते पीसीबी की अनुशासन समिति ने 20 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना ठोका है।
लगातार सामने आ रहे इन ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड विवादों ने लाहौर कलंदर्स की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फखर जमां की अपील पर क्या फैसला आता है और टीम इस दबाव से कैसे उबरती है।
Also Read: लखनऊ-दिल्ली मैच में दर्शकों के बीच जमकर मारपीट, इकाना स्टेडियम में मचा हंगामा

