IPL 2026: ईडन गार्डन्स में होगा महामुकाबला, KKR बनाम SRH, जानें पूरी डिटेल
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई है। शुरुआती दो मैचों में जहां बल्लेबाजों का दबदबा दिखा, वहीं इसके बाद कुछ लो-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले।
टूर्नामेंट का छठा लीग मैच आज गुरुवार (02 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें
मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अंगकृष रघुवंशी, ट्रैविस हेड, फिन एलन और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छा बाउंस मिलता है और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है।
हालांकि, शाम के समय नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है। कुल मिलाकर दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
- टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, डेविड पायने / जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ईडन गार्डन्स की पिच पर कौन सी टीम बाज़ी मारती है और कौन से सितारे मैच के हीरो बनते हैं।
Also Read: PSL 2026: PAK क्रिकेटर ने PCB के खिलाफ खोला मोर्चा, मैच बैन को किया चैलेंज

