Lucknow News: सूचना विभाग में शुरू हुआ 7 दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग कैंप, IGOT पोर्टल से जुड़ेंगे कर्मचारी

अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने किया कार्यशाला का उद्घाटन, 2 से 8 अप्रैल तक चलेगा विशेष प्रशिक्षण

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में आज से ‘मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह’ का भव्य शुभारम्भ हुआ। भारत सरकार द्वारा विकसित IGOT (iGOT) पोर्टल के माध्यम से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए इस सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Lucknow News: सूचना विभाग में शुरू हुआ 7 दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग कैंप, IGOT पोर्टल से जुड़ेंगे कर्मचारी

तकनीक से सुधरेगी कार्यशैली: अपर निदेशक

विभागीय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्मिकों का तकनीकी रूप से पारंगत होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि आने वाला समय पूरी तरह तकनीक का है। तकनीक के माध्यम से ही सरकारी दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक और पारदर्शिता के साथ किया जा सकता है।

शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक कर्मचारी को इस सप्ताह के दौरान कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इसमें ‘AI दक्ष’ कार्यक्रम के किन्हीं 03 पाठ्यक्रमों और IGOT मार्केट प्लेस से किसी एक पाठ्यक्रम को पूरा करना अनिवार्य है।

Lucknow News: सूचना विभाग में शुरू हुआ 7 दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग कैंप, IGOT पोर्टल से जुड़ेंगे कर्मचारी

क्या है मिशन कर्मयोगी?

इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवकों की कार्यात्मक क्षमता (Functional Capacity), कार्यक्षेत्र के ज्ञान और पेशेवर व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस सप्ताह में विशेषज्ञों द्वारा कार्मिकों को पोर्टल के उपयोग और पाठ्यक्रमों की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। अपर निदेशक ने कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी तन्मयता और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद को सच्चा ‘कर्मयोगी’ साबित करें।

कार्यशाला में मौजूद रहे दिग्गज

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, चन्द्र मोहन, डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, अमित कुमार यादव, फिल्म निर्माता अभय कुमार श्रीवास्तव और सहायक लेखाधिकारी अरविन्द कुमार सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read: Mission 2027: अखिलेश यादव का ‘करो या मरो’ का आह्वान, बोले-बूथ जीता तो 2027 में बनेगी PDA सरकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.