IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी लगातार सुर्खियों में है।
इस जोड़ी ने अब IPL इतिहास में एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पहले वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम दर्ज था।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने IPL में सबसे तेज़ 500 रन जोड़ने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
सहवाग–गंभीर की जोड़ी ने जहां 309 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे, वहीं वैभव–यशस्वी ने यह कारनामा सिर्फ 248 गेंदों में कर दिखाया — यानी 61 गेंद पहले।
यह रिकॉर्ड 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टूटा। राजस्थान रॉयल्स की पारी की दूसरी ही गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने आपसी 500 रन की साझेदारी पूरी कर ली।
मैच से पहले उनके नाम 246 गेंदों में 497 रन दर्ज थे।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनिंग जोड़ी अपना दूसरा IPL सीजन खेल रहे हैं। पिछले सीजन से अब तक पावरप्ले में यशस्वी 25 छक्के, जबकि वैभव 20 छक्के जड़ चुके हैं।

पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी कई टीमों पर भारी पड़ी है।
तुलना करें तो इस अवधि में चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 21 और दिल्ली कैपिटल्स ने 26 छक्के लगाए हैं।
तेज़ रनगति, लंबे शॉट्स और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साझेदारियों के चलते वैभव सूर्यवंशी–यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को IPL 2026 की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी माना जा रहा है।
आने वाले मैचों में इस जोड़ी से और भी बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।
Also Read: टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Get real time updates directly on you device, subscribe now.