सीएम मान और केजरीवाल को मारने की धमकी, खालिस्तानी संगठन ने ई-मेल भेजकर मचाया हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कई नामी स्कूलों, अदालतों और मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली। खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) के नाम से आए एक ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ई-मेल में न केवल धमाकों का समय तय किया गया, बल्कि देश के बड़े राजनेताओं को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

स्कूलों और सरकारी इमारतों पर हमले का ‘टाइम-टेबल’

सोमवार सुबह करीब 8 बजे जालंधर के DPS स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और MGN स्कूल को ई-मेल भेजकर डराया गया। ई-मेल में लिखा था कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे, मेयर ऑफिस में 2:11 बजे और चंडीगढ़ सेक्रेटेरिएट में 3:11 बजे धमाके का दावा किया गया। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित गांधी भवन में आज रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई है। अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को 14 अप्रैल को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

CM मान और केजरीवाल को ‘ठोकने’ की धमकी

खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। मैसेज में लिखा गया, “खालिस्तान वोटों से या बम से… हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे।”

ग्राउंड जीरो पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलते ही चंडीगढ़ के सेक्टर-32, 34, 41, 45 और 47 के स्कूलों को खाली कराया गया। फिरोजपुर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी के बाद दोपहर 2 बजे तक कामकाज बंद कर दिया गया और पूरे परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वॉयड से जांच की गई।

चंडीगढ़ सेक्टर-34 के एसएचओ सतिंदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। साइबर सेल ई-मेल के स्रोत (Source) का पता लगाने में जुटी है।

Also Read: अरुणाचल प्रदेश: CM पेमा खांडू के परिवार पर CBI का शिकंजा, 1270 करोड़ के ठेकों की होगी जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.