लखनऊ का ‘ग्रीन कॉरिडोर’ अब सुल्तानपुर रोड से होगा कनेक्ट, 33 करोड़ की लागत से बनेगी 4-लेन सड़क

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की रफ्तार को नई ऊंचाई देने वाली ‘ग्रीन कॉरिडोर’ परियोजना को लेकर आज एक बड़ी घोषणा हुई है। पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बन रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधे सुलतानपुर रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आर्मी लैंड से लेकर मरी माता मंदिर तक 4-लेन की नई सड़क का निर्माण होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन रूट का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लखनऊ का 'ग्रीन कॉरिडोर' अब सुल्तानपुर रोड से होगा कनेक्ट,

सुल्तानपुर रोड कनेक्टिविटी: ₹33 करोड़ का मास्टरप्लान

ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुलतानपुर रोड से जोड़ने की तैयारी है। आर्मी लैंड पर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुलतानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर तक लगभग 1800 मीटर लंबी 4-लेन सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना पर करीब ₹33 करोड़ खर्च होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्यदायी संस्था का चयन टेंडर प्रक्रिया के जरिए कर लिया गया है और जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।

इस नए लिंक रोड से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स सिटी, इमार टाउनशिप और गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाने वाले लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

लखनऊ का 'ग्रीन कॉरिडोर' अब सुल्तानपुर रोड से होगा कनेक्ट,

डालीगंज ROB: 15 जून की डेडलाइन तय

उपाध्यक्ष ने पक्का पुल से डालीगंज के बीच बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे आरओबी (ROB)/फ्लाईओवर का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि रेलवे से आवश्यक एनओसी (NOC) मिल चुकी है। उपाध्यक्ष ने कड़े निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक इस आरओबी का निर्माण हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। इसके शुरू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद और बसंतकुंज की बड़ी आबादी को आवागमन में सुगमता होगी।

लखनऊ का 'ग्रीन कॉरिडोर' अब सुल्तानपुर रोड से होगा कनेक्ट,

10 लाख लोगों के लिए ‘लाइफलाइन’ बनेगा कॉरिडोर

ग्रीन कॉरिडोर का यह विस्तार लखनऊ की लगभग 10 लाख की आबादी के लिए वरदान साबित होगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अभियंताओं को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा है, ताकि शहर के प्रमुख हिस्सों के बीच की दूरी और समय दोनों को कम किया जा सके।

Also Read: Lucknow News: राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.