Lucknow News: राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के सदर कैण्ट स्थित ‘कबीर इन’ गेस्ट हाउस में आज आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उज्जैन (मध्य प्रदेश) से पधारे राष्ट्रीय संत एवं राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय (छावनी परिषद) के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा और धर्म जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

Lucknow News: राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत

दिग्गजों ने लिया महाराज जी का आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, वरिष्ठ नेता आदरणीय नीरज सिंह (चेयरमैन FICCI उ.प्र.) और पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे। संतों के सुवचनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित जनमानस ने महाराज जी के मंगलमय आशीर्वाद को ग्रहण किया।

Lucknow News: राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत

सामाजिक समरसता का संदेश

इस समारोह की खास बात यह रही कि इसमें कैण्ट क्षेत्र की सभी जातियों और उपजातियों के लोगों ने एक मंच पर भागीदारी की। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान और महानगर इकाई के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने महाराज जी का स्वागत किया। पूरा प्रांगण उज्जैन के राजा ‘बाबा महाकाल’ के जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे लखनऊ की धरती पर मिनी उज्जैन का अहसास हुआ।

Lucknow News: राज्यसभा सांसद पूज्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत

जन समस्याओं पर चिंतन

केवल आध्यात्मिक चर्चा ही नहीं, बल्कि प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता और समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी विशेष चिंतन किया गया। प्रमोद शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बुद्धिजीवी वर्ग की उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित बुद्धीजीवियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डॉ. रंजीता शर्मा, प्रताप सिंह पापे (राष्ट्रीय संगठन सचिव), अखिल ग्रोवर, मनोज हिन्दू, सुरेश कुमार वाल्मीकि, मनोज कुमार फौजी, संजय चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Also Read: Lucknow News: साइकिल से टक्कर मारकर लूटने वाले ‘टप्पेबाज गिरोह’ का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.