यूपी में आबकारी कांस्टेबल की 722 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) ने आबकारी कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के अधीन की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) है, जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पास हो या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण हो। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसे मिलेगी प्राथमिकता

अन्य बातों में समान होने पर, निम्नलिखित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिन्होंने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा की हो

जिनके पास NCC का ‘बी’ प्रमाणपत्र हो

क्या है आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

(यह गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।)

कितना मिलेगा वेतन

इस पद पर उम्मीदवारों को लेवल-2 पर नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान इस प्रकार है।

वेतन घटक राशि
न्यूनतम वेतन ₹19,900 प्रति माह
अधिकतम वेतन ₹63,200 प्रति माह

इसमें विभागीय भत्ते भी शामिल होंगे, जिससे कुल मासिक आय बढ़ सकती है।

पद स्थायी या अस्थायी

यह पद विभाग की आवश्यकता के अनुसार स्थायी या अस्थायी हो सकता है। यानी कुछ उम्मीदवारों को स्थायी और कुछ को अस्थायी तौर पर नियुक्त किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट खोलें: upsssc.gov.in

नया रजिस्ट्रेशन करें: यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘New Registration’ पर क्लिक करें।

जानकारी भरें: व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म भरें: मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म खोलें और शैक्षणिक योग्यता, आयु, संपर्क विवरण सही-सही भरें।

शुल्क जमा करें: ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Also Read: अयोध्या में ‘शबरी रसोई’ पर चला ADA की कार्रवाई, बकाया किराए को लेकर फूड कोर्ट सील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.