Lucknow News: मिल्ली फाउण्डेशन ने अधिवक्ताओं को ‘डॉ. अंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवार्ड’ से नवाजा
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में शुक्रवार को ‘मिल्ली फाउण्डेशन’ और ‘उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवार्ड’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कानून के जरिए समाज के वंचितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
बाबा साहब की वकालत: सामाजिक सुधार का मिशन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार गुप्ता ने की, जबकि संयोजन मुकेश सोनकर एडवोकेट द्वारा किया गया। मिल्ली फाउण्डेशन के अध्यक्ष सलाहउद्दीन (शीबू) एडवोकेट ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने बतौर अधिवक्ता वंचितों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों के लिए निःशुल्क मुकदमे लड़े। उन्होंने महाड के चावदार तालाब का ऐतिहासिक मुकदमा जीतकर दलितों को मानवाधिकार दिलाया।

अनीस अंसारी ने वकीलों को बताया संविधान का रक्षक
पूर्व आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय के आंदोलन को तभी मजबूती मिलती है जब वकील उसकी कमान संभालते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे जुल्म के खिलाफ संविधान के जानकार के रूप में आगे आएं। वहीं, मुकेश सोनकर ने याद दिलाया कि बाबा साहब ने जिला न्यायाधीश का पद सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था ताकि वह नौकरी के बजाय समाज की सेवा कर सकें।

इन प्रमुख अधिवक्ताओं को मिला सम्मान
कानून के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहने वाले कई अधिवक्ताओं को ‘डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे।
आमिर नकवी, सुरेश पांडे, मोहम्मद उमर, जी.डी. चौधरी, गुरमीत सिंह सोनी, सरदार परविंदर सिंह, राजेंद्र कुमार सोनकर, रेनू मिश्रा, कन्हैया लाल गौतम।
अमरेश पाल सिंह, चंद्रशेखर आजाद, ललित किशोर तिवारी, संतोष यादव वारसी, रफी अहमद, रंजीत कुमार रावत, अखिलेश जायसवाल, प्रांशु अग्रवाल, आसिफ जमा रिजवी, साबू थॉमस, राम नरेश सोनकर, अनुज बाजपेई, तहमीना खान।
साथ ही, फैसल खान, मुनीष चंद्र, इमरान अहमद, अनूप अग्रहरि, सुहेल खान और अरशद खान जैसे साथियों को कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी
समारोह में पूर्व आईएएस हरिश चंद्र, पूर्व शासकीय अधिवक्ता रिशाद मुर्तजा, ‘कन संस्था’ के अध्यक्ष सर्वेश सोनकर, पूर्व जीएसटी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे सहित वामिक खान, मुर्तजा अली और रामनरेश सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आमिर हुदा ने किया।

