दुनियाभर में ‘भूत बंगला’ का उठा तूफान, ‘द केरल स्टोरी 2’ को पछाड़ा, बनी 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में एक बार फिर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।
उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान खड़ा कर दिया है।
संतुलित ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे यह वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में द केरल स्टोरी 2 को पीछे छोड़ने में सफल रही।
फिल्म का असर सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। ओवरसीज मार्केट में भी ‘भूत बंगला’ ने शानदार प्रदर्शन किया है।
दूसरे दिन विदेशी बाजारों से फिल्म ने करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसके चलते दो दिनों में इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर माना जा रहा है कि यह ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

60 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ‘भूत बंगला’ साल 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
इस रेस में इसने द केरल स्टोरी 2 (48 करोड़) और तेलुगु फिल्म डकैत (50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रविवार के कलेक्शन के बाद यह ओ रोमियो और मर्दानी 3 को पछाड़ते हुए टॉप-3 में जगह बना सकती है।
17 अप्रैल को रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू एक दिन पहले शुरू हो गए थे, जिनसे फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। रिलीज के पहले दिन पॉजिटिव रिव्यूज के दम पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये जुटाए।
शनिवार को इसके कारोबार में करीब 55 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
‘भूत बंगला’ के जरिए प्रियदर्शन ने करीब 5 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की है, वहीं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी 14 साल बाद एक साथ नजर आ रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी मजबूत है, जिसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर शामिल हैं।
हॉरर और कॉमेडी के इस मनोरंजक मिश्रण ने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक खींचा है, और यही वजह है कि ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.