इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मौजूदा शासन में प्रदेश की महिलाएं और बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। बृहस्पतिवार को इटावा के चकरनगर स्थित श्री रामकृष्ण परम धाम में आयोजित 108 कुण्डीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी

भाजपा 100 फीसदी महिलाओं के खिलाफ

अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं को सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि संरक्षण की भी जरूरत है। मुख्यमंत्री जी खुद नारी विरोधी हैं और भाजपा सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव करती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सपा के खिलाफ सिर्फ झूठा प्रचार करने में माहिर है।

इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी

जातीय जनगणना और आरक्षण पर बड़ा बयान

सपा अध्यक्ष ने एक बार फिर जातीय जनगणना की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा भाजपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (PDA) की विरोधी है। भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण को छीन रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है। जातीय जनगणना के बिना शोषित और वंचित समाज को उनका हक मिलना नामुमकिन है।

इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी

बंगाल चुनाव और इटावा का विकास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने दावा किया कि वहां भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी और ममता बनर्जी भारी बहुमत से वापसी करेंगी। वहीं, अपने गृह जनपद इटावा को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यहां के विकास को रोककर इसे बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित भू-माफियाओं ने यहां की जमीनों, नदियों और जंगलों पर कब्जा कर लिया है।

इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी

धर्म और न्याय का रास्ता

महायज्ञ में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म का रास्ता न्याय और खुशहाली का रास्ता है, जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। उन्होंने याद दिलाया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और सपा सरकार के समय ही इस दुर्गम इलाके में सड़कों, पुलों, एम्बुलेंस और डायल 100 जैसी सुविधाओं का जाल बिछा था।

Also Read: Kushinagar News: DM ने 4 अपराधियों को किया ‘जिला बदर’, 6 महीने तक जिले में प्रवेश पर पाबंदी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.