Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से क्रिकेट का महाकुंभ, यहां देखें इंडिया का पूरा Schedule

महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। ICC Women’s T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट पहले से बड़ा और ज्यादा रोमांचक होगा, क्योंकि 12 टीमें खिताब की जंग में उतरेंगी। कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स (Lord’s) में होगा।

भारतीय महिला टीम (India Women) अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। एजबेस्टन में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा है। इसके अलावा भारत को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमों से भी भिड़ना है।

महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ICC ने भी इस बार टूर्नामेंट को अब तक का सबसे बड़ा Women’s T20 World Cup बताया है। क्रिकेट फैंस को लगभग हर दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

भारत-पाक मैच पर रहेंगी दुनिया भर की नजरें

Women's T20 World Cup 2026: 12 जून से क्रिकेट का महाकुंभ, यहां देखें इंडिया का पूरा Schedule

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला किसी भी ICC टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षण होता है। Women’s T20 World Cup 2026 में भी दोनों टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की नजरें पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर होंगी, जबकि पाकिस्तान टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा।

भारत के लिए ग्रुप स्टेज आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना सेमीफाइनल की राह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ग्रुप्स पर एक नजर

  • ग्रुप-1

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड

  • ग्रुप-2

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

Team India का पूरा Schedule (IST)

तारीख मुकाबला समय
14 जून भारत vs पाकिस्तान शाम 7:00 बजे
17 जून भारत vs नीदरलैंड शाम 7:00 बजे
21 जून भारत vs दक्षिण अफ्रीका शाम 7:00 बजे
25 जून भारत vs बांग्लादेश शाम 7:00 बजे
28 जून भारत vs ऑस्ट्रेलिया शाम 7:00 बजे

Knockout Stage का कार्यक्रम

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
30 जून सेमीफाइनल-1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल-2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे

Women’s T20 World Cup 2026 की खास बातें

  • 12 टीमें लेंगी हिस्सा
  • कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
  • 24 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट
  • 5 ट्रिपल हेडर और 5 डबल हेडर होंगे
  • नीदरलैंड पहली बार Women’s T20 World Cup में खेलेगा
  • 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा फाइनल
  • 14 जून को India vs Pakistan महामुकाबला

महिला क्रिकेट के इतिहास में यह टूर्नामेंट सबसे प्रतिस्पर्धी संस्करणों में से एक माना जा रहा है। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगा, तो दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 14 जून के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से लेकर 5 जुलाई के फाइनल तक क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का पूरा डोज मिलने वाला है।

Also Read: T20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, मोहम्मद सिराज को मिला आराम, प्रसिद्ध कृष्णा की हुई एंट्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.