सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने घोषित किए कई परीक्षाओं के परिणाम, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम मंगलवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी किए गए इन नतीजों में बीएससी (B.Sc.) चतुर्थ सेमेस्टर, बीकॉम (B.Com.) चतुर्थ सेमेस्टर और बीए एलएलबी (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल हैं।

समयबद्ध परिणाम देने की कोशिश

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि कुलपति प्रोफेसर कविता शाह के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को पूरी तरह धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत परीक्षाओं और परिणामों को नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समय पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आगे की पढ़ाई या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का विलंब या बाधा न आए।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने घोषित किए कई परीक्षाओं के परिणाम

आधिकारिक पोर्टल पर लाइव हुए रिजल्ट

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि जो भी छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाली टीम की सराहना की है, साथ ही सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: माफिया पर बुलडोजर चलाना पसंदीदा विषय, सीएम योगी ने सुनाया किस्सा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.