सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! 3 साल की रिकॉर्ड तेजी टूटी, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

Today Gold Silver Price: लगातार तीन साल तक रिकॉर्ड रिटर्न देने के बाद सोना और चांदी अब दबाव में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत नवंबर के बाद पहली बार 4000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गई है, जबकि चांदी में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। कीमतों में आई इस कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और बाजार में नई चर्चा छेड़ दी है कि क्या कीमती धातुओं की लंबी तेजी का दौर अब खत्म हो रहा है।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 3.8 फीसदी टूटकर 3960 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गया। वहीं न्यूयॉर्क बाजार में स्पॉट गोल्ड 3992.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। चांदी की बात करें तो इसमें और बड़ी गिरावट देखने को मिली और कीमतें करीब 7 फीसदी लुढ़ककर 57.31 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।

भारतीय बाजार में भी इसका असर साफ दिखाई दिया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.42 लाख रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 2.22 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी।

आखिर क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

Today Gold Silver Price: विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाएं सोने पर भारी पड़ रही हैं। इस सप्ताह डॉलर में करीब 1 फीसदी की मजबूती आई है, जिससे डॉलर आधारित निवेश अधिक आकर्षक हो गए हैं और सोने की मांग कमजोर हुई है।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के संकेतों ने भी बाजार का रुख बदल दिया है। निवेशकों को आशंका है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिसका असर सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर पड़ रहा है।

अमेरिका-ईरान तनाव का भी पड़ा असर

हालिया भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी ने भी बाजार की दिशा बदल दी है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है, जिसके चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों के बजाय ज्यादा रिटर्न देने वाली संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।

सोने की कीमतों (Gold Price) को लेकर दुनिया के कई बड़े निवेश बैंकों ने भी अपने अनुमान कम कर दिए हैं। हालांकि वे अभी भी आगे कुछ बढ़त की संभावना जता रहे हैं, लेकिन पहले जैसी तेजी की उम्मीद अब नहीं दिख रही।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों की ओर से लगातार मुनाफावसूली और गोल्ड ETF से निकल रहा पैसा भी कीमतों पर दबाव बना रहा है।

फिर भी बनी हुई है एक बड़ी उम्मीद

कीमतों में गिरावट के बावजूद केंद्रीय बैंकों की खरीदारी सोने के लिए राहत की खबर बनी हुई है। चीन, रूस समेत कई देशों के केंद्रीय बैंक लगातार अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यही मांग आने वाले समय में सोने की कीमतों को सहारा दे सकती है।

Also Read: जुलाई-अगस्त में 3 से 4 फीसदी बढ़ सकते है दूध के दाम, दिखने लगा El Nino…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.