माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में OPD समय में बदलाव, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मिलेगी चिकित्सा सेवा

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है।

प्रधानाचार्य द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार चिकित्सा महाविद्यालय की समस्त ओपीडी सेवाएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं मरीजों के पंजीकरण के लिए पर्चा/रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा।

Siddharthnagar News

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय के दौरान मरीजों को निर्बाध, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

इसके अलावा ओपीडी इंचार्ज को निर्देश दिया गया है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए एक्स-रे, ब्लड कलेक्शन, सीटी स्कैन एवं दवा वितरण कक्ष भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएं।

Also Read: शाइन सिटी महाठगी का मास्टरमाइंड दबोचा गया, एक लाख का इनामी तस्कर मो. शमशाद प्रयागराज से गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.