सिपाही और इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलकर नाबालिग का कराया धर्मांतरण, निकाह के बाद दो बार गर्भपात, 12 पर एफआईआर

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे कांस्टेबल आसिफ पर एक नाबालिग लड़की के धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। पीड़िता की माँ (जो पति की मौत के बाद बेटी के साथ फतेहपुर में रह रही हैं) के अनुसार, वर्ष 2024 में सिपाही ने उनकी गरीबी का फायदा उठाकर किशोरी से नजदीकी बढ़ाई। पहले उसने यौन शोषण की कोशिश की और असफल रहने पर धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उसका माइंडवॉश करना शुरू कर दिया।

मजार के पास गाड़ी में जबरन कराया निकाह

सिपाही आसिफ ने किशोरी का संपर्क सऊदी अरब में रहने वाले जावेद नाम के युवक से करवाया। जावेद ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से बातचीत बढ़ा कर उसका पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया। जनवरी 2026 में सऊदी से वापस आने के बाद आरोपी ने किशोरी का लगातार शारीरिक शोषण किया और उसे धार्मिक किताब पढ़ने पर मजबूर किया। आरोप है कि इस दौरान दो बार किशोरी का गर्भपात भी कराया गया। बाद में गिरोह के अन्य सदस्यों और सिपाही की मदद से मसौली क्षेत्र की एक मजार के बाहर कार के अंदर ही मौलाना से जबरन निकाह पढ़वा दिया गया।

एसपी के आदेश पर सिपाही समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़िता की माँ ने जब विरोध किया तो गिरोह के सदस्यों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जाने लगीं। अंततः पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक विजय वर्गीय से गुहार लगाई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर कोतवाली में पूर्व सिपाही आसिफ, जावेद, उसके जीजा रेहान और हमजा समेत 4 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

Also Read: छात्रों पर लाठीचार्ज के आरोपों की अब सुप्रीम कोर्ट खुद करेगा सुनवाई, दाखिल हुईं दो याचिकाएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.